Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सभी कार्यकर्ता देश सेवा में अपना योगदान दे : विनोद शर्मा

Bharattv.News : ओम शर्मा, जामताड़ा: प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के संताल दौरे के आगामी कार्यक्रम के सफल संचालन के निमित्त आज जामताड़ा नगर भवन ,दुलाडीह में भाजपा जामताड़ा जिला इकाई का एक संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक विनोद शर्मा , शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम के सह संयोजक परितोष सोरेन , भाजपा जिला प्रभारी संजीव जजबाड़े ,पूर्व प्रत्याशी नाला विधानसभा सत्यानन्द झा “बाटुल” , पूर्व प्रत्याशी जामताड़ा विधानसभा बिरेन्द्र मंडल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला के भाजपा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देने के क्रम में विनोद शर्मा ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का जामताड़ा आगमन की तिथि 8/09/2021 को होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमे वे जामताड़ा जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए महत्वपूर्ण सांगठनिक चर्चा करेंगे और साथ ही विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम को भव्य रूप देकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेंगे ताकि सभी कार्यकर्ता देश सेवा में अपना योगदान दे और साथ ही साथ भाजपा के नीतियों , सिद्धान्तों का मिश्रित छवि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा पाए। अंत्योदय का दीप घर- घर ,गांव -गांव , जनजन तक पहुँच कर भारत का दिव्य ज्योतिरुपि महाप्रकाश स्रोत पूरे विश्व को अपने प्रकाश से प्रकाशित करते हुए विश्व का प्रतिनिधित्व करे।

आज के कार्यक्रम में मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, चंडी चरण दे,जिला महामंत्री क्रमशः सुमित शरण व प्रभाष हेम्ब्रम, कुणाल सिंह, सुबल सिंह, अभय सिंह, चेतेन मरांडी, दिलीप हेम्ब्रम, किरण बेसरा,अंगभूति झा, कुन्दन गोस्वामी, निरंजन यदुवंशी,संजू देवी, अनिकेत शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत मे अनिकेत शर्मा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के द्वारा सौंपा गया तथा माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि ने उनका स्वागत किया।