Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

संथाली फिल्म जगत के मशहूर गीतकार बसेन मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

बसेन मुर्मू झारखण्ड जन जागृति मंच के सदस्य बिमल हांसदा, सजल सोरेन, राजू मुर्मू के बेहद करीबी रहे

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग

जामताड़ा/मिहिजाम। बुधवार को झारखण्ड जन जागृति मंच के आवासीय कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संथाली फिल्म जगत के मशहूर गीतकार बसेन मुर्मू जी का गत 8 जून 2020 को निधन हो गया था। बसेन मुर्मू जी संथाली सिनेमा के काफी जाने माने गीतकार थे। यूट्यूब पर इनके लाखों फॉलोवर्स है। संथाली फिल्म के सैकड़ों फिल्मों में इन्होंने गाना गाया। एयूट्यूब पर मिलन मेलोडी प्रोग्राम नामक चैनल इनका काफी प्रसिद्ध है। स्व बसेन मुर्मू मूलतः ओड़िसा राज्य के मयूरभंज जिला के ग्राम बारहा जियांग के रहने वाले थे। वो अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गए हैं। स्व बसेन मुर्मू मात्र 34 वर्ष कि आयु में ही ख्याति प्राप्त कर ली थी।

बसेन मुर्मू जी को श्रद्धांजलि देते मंच के संयोजक राकेश लाल

मंच के संयोजक राकेश लाल बसेन मुर्मू के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर कहा कि बसेन मुर्मू झारखण्ड जन जागृति मंच के सदस्य बिमल हांसदा, सजल सोरेन, राजू मुर्मू के बेहद करीबी रहे। चूँकि ये लोग भी संथाली फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं। एक अच्छा कलाकार होने के साथ साथ बसेन मुर्मु एक अच्छे समाज सेवी भी थे। झारखण्ड जन जागृति मंच के सामाजिक कार्य से वो काफी प्रभावित थे और मंच के प्रति उनकी काफी सहानभूति रहती थी।
इसलिए आज उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में 2 मिनेट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्य बिमल हांसदा, सजल शोरेन, श्याम किशोर हेम्ब्रम, दीपचांद हेम्ब्रम, बापी रुण्डु, बिनोद मरांडी, खोखा आदि उपस्थित रहे।