BHARATTV.NEWS: जामताड़ा (फतेहपुर) : विन्दापाथर थाना क्षेत्र के बस्ती पालोजोरी में स्थित शिव मंदिर के दीवाल पर एक फ्रेजर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार की ईंजन क्षतिग्रस्त हो गई। भगवान का शुक्र है कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। कुछ को मामूली-सी चोंट आयी। लेकिन गांव की एक महिला पात़ो देवी 45 को कुछ अन्दरूनी चोटें आई है जिसका इलाज हेतु जामताड़ा ले जाया गया है।

ज्ञात रहे यह दुर्घटना दिन एक बजे के आसपास हुई है। कार संख्या जे एच 04 एस 5117 दुमका से धनबाद जा रही थी। स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से कार जा रही थी। जैसे ही वह बस्ती पालाजोरी में स्थित काली मंदिर और शिव मंदिर के बीच आई तो अचानक कार की संतुलन बिगड़ गई और वह शिव मंदिर के दीवाल पर ज़ोरदार धक्का मार दी। जिससे कार की पहिया फट गया और आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गांव की महिला पातो देवी शिव मंदिर के बगल से गुजर रही थी जिसे कार दुर्घटना के चलते उन्हें अन्दरूनी चोटें आई है। पुलिस को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली,वे घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया।कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।














