Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

शिबू के 78वें जन्मदिन पर जेएमएम ने दी बधाई

BHARATTV.NEWS: मिहिजाम। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन का 78वां जन्म दिवस पर जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री समिति सदस्य कैलाश प्रसाद साव ने गुरूजी को पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ की ओर से बधाई और शुभकामना दी है। कैलाश साव ने बताया कि कोविड को लेकर सरकार के दिशा निर्देश को देखते हुए सादगी से गुरूजी का जन्म दिन मनाया गया। शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडियों के उत्थान में लगाया। दिशोम गुरु ने वर्षों जंगल की खाक छानी और कई बार जेल गए। महाजनी और सूदखोरी प्रथा को खत्म करने के बाद उन्होंने पृथक झारखंड राज्य के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया।