Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

विधानसभा में बी जे पी विधायक रणधीर सिंह ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया! इससे जन

फतेहपुर जामताड़ा: धनेश्वर सिंह: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत जामजुड़ी पंचायत के भोंढीसिमल गांव में झा मु मो पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कार्तिक बाउरी ने की।
बैठक में उपस्थित झा मु मो पार्टी के फतेहपुर प्रखण्ड उपाध्यक्ष गौतम महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार ने क्ई जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रखी है।उसका लाभ जनता को मिल सके इसके लिए उन्हें जागरूक करना है।
गौतम महतो ने बैठक में कहा कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में बी जे पी विधायक रणधीर सिंह ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इससे जनतंत्र आहत हैं।आने वाले समय में जनता और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें इसका जबाव देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अमर्यादित टिप्पणी और भाषा को झा मु मो पार्टी कार्यकर्ता निंदा करती है।
इस बैठक में मुख्य रूप से गौतम महतो प्रखण्ड उपाध्यक्ष, इलियास साह,पार्थ भंडारी, रंजित दत्त, सुभाष दत्त, दीपक दत्त सहित कई महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।