Bharattv.News,जामताड़ा : फतेहपुरफतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के लायबनी गांव में पंच रात्रि संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इसके आयोजक मनभरण पंडित,अंकुर पंडित ,निमाय पंडित ने बताया कि यह संकीर्तन पांच दिवसीय का है। ज्ञात रहे लायबनी गांव नाला विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी भाग का अन्तिम गांव है। इस गांव के लोग काफी मेहनती हैं। वहीं दूसरी ओर उतना ही धार्मिक भक्ति भाव भी। इस गांव में सामूहिक रूप से साल में एक बार अवश्य ही बंगला संकीर्तन होता है। जिसमें पूरे गांव वालों की भागीदारी रहता है। लेकिन गांव में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो व्यक्तिगत रूप से इस प्रकार के बंगला संकीर्तन कराते रहते हैं। इस पांच दिवसीय बंगला संकीर्तन में पूरा गांव भक्ति भाव से सराबोर हैं। सबका सहयोग रहता है। इस तरह के कार्यक्रम से आस पास के गांवो में भक्ति भाव का वातावरण उत्साह का माहौल बना हुआ है। आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। शनिवार दिन इस कार्यक्रम का धूलाट होकर समाप्त हो जायगा।।काफी संख्या में भक्त गण संकीर्तन सुनने को कार्यक्रम स्थल पर जुटते हैं। जामताड़ा फतेहपुर से धनेश्वर सिंह की रिपोर्ट।














