Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने राजेश पांडेय, पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बने श्यामसुंदर शरण :- हम

Bharattv.News, पटना:- 8 जनवरी 2023 (रविवार ):हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के संस्थापक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास 12एम स्ट्रैंण्ड रोड पटना पर हम पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता बुलाई गई ।
हम पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनने पर श्यामसुंदर शरण ने अपनी पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की । जिसमें राजेश कुमार पांडे को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता, श्याम सुंदर शरण को पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, ईं नंदलाल मांझी राष्ट्रीय प्रवक्ता, शंकर मांझी राष्ट्रीय प्रवक्ता, शतादरू राय राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्रीमती पूजा सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए।
राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण ने बताया कि वर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे डॉ दानिश रिजवान को पार्टी ने सभी पदों से हटाने का निर्णय लिया है और वह अब हमारे पार्टी के किसी पद पर नहीं है।
आज की प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पूजा सिंह, बिहार संगठन प्रभारी राजन सिद्दीकी, गीता पासवान, रविंद्र शास्त्री, श्रवण कुमार, अनिल रजक, सुनील कुमार, रामनिवास प्रसाद आदि हम नेता मौजूद थे। आपका अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ‌‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता हम (से०) 9135204551