BHARATTV.NEWS; CHITRA : राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू की जीत पर कोयलांचल के सहरजोरी गांव में गुरुवार को पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। विधायक सिंह ने खुशी का इजहार कर बधाई दी।
विधायक सिंह ने ऑडिटोरियम में आयोजित सभा में कहा कि संपूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐन मौके पर एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इससे उनकी खुशी चौगुनी हो गई। आगे कहा कि उनके पक्ष में भारी मतदान कर विपक्ष के प्रत्याशी को चारों खाने चित कर दिया। हमें खुशी इस बात की है कि सुश्री मुर्मू देश का 15 वे राष्ट्रपति बनने जा रही है। वह दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। साथ ही पहला आदिवासी महिला भी है। जिन्होंने जीत दर्ज कर भारत के इतिहास में एक नया आयाम जोड़ दिया। तहे दिल से समर्थकों के साथ उन्हें जीत की बधाई हम देते हैं। रमेश टुडू, रूसी लाल राणा, सीताराम सोरेन, सुनील बास्की, जिला परिषद सदस्य दीपक मुर्मू, सुनील बास्की, लिखोनी मुर्मू आदि ने अपना उद्गार व्यक्त कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर यहां के ऑडिटोरियम भवन से सहरजोरी जंगल स्थित मां काली मंडा तक जुलूस निकाली गई। मां के दरबार में हाजिरी लगाकर भाजपा समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। सबों ने कहा कि हमारे मन की मुराद पूरी हो गई मां। इससे और ज्यादा क्या चाहिए। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू कुर्सी पर काबिज होने जा रही है। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई। मौके पर राजेंद्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, परेश मुर्मू समेत बड़ी संख्या विधायक सिंह के समर्थक मौजूद थे।














