संजीव सिन्हा की मृत्यु आज कोरोना से रिम्स में हो गई

BHARATTV.NEWS: आसनसोल । माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दैनिक जागरण, धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा के असामयिक देहांत पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है। विदित हो कि संजीव सिन्हा की मृत्यु आज कोरोना से रिम्स में हो गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद निवासी दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। विदित हो की संजीव आसनसोल के दैनिक जागरण कार्यालय में कई वर्षों तक पत्रकारिता की।















