Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

राजनीति में धर्मनीति होनी ही चाहिए, मंत्री मिथिलेश और विधायक ने जैन मुनि से लिया आशीर्वाद

WWW.BHARATTV.NEWS: मिहिजाम। श्री दिगम्बर जैन मंदिर मिहिजाम में चल रहे 5 दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जामतारा विधायक के साथ जैन मुनि अनेकांत जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरे विचार से जैन मुनियों के ताप और त्याग का कोई सानी नही है।

जो मनुष्य लोगों और धर्म के लिए खुद के आराम का त्याग कर चुका हो उससे बड़ा और त्याग क्या होगा। उन्होंने जामतारा में लगभग530 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को हरी झंडी देने का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 तक झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुचाने का दावा किया।


मुनि अनेकांत ने कहा कि राजनीति में धर्म जरूरी है लेकिन धर्म मे राजनीति जरूरी नही है। परमात्मा और मुनियों के पास जो भी भक्ति भाव से आता है उसे आर्शीवाद ही मिलता है।


इस अवसर पर स्यामलाल हेम्ब्रम, कमल गुप्ता, शांति देवी, शेखर सिंह, कैलाश प्रसाद साव, नीरू जैन, आनंद जैन, अनिल जैन, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पंच कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जन्म कल्याणक महोत्सव की रही धूम।

मिहिजाम। पंच कल्याणक महोत्सव के दुसरे दिन शनिवार जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में पालन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सप्तम पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 अनेकांत सागर जी महाराज ने भगवान महावीर का जिनार्भिषेक, नित्यार्चन के साथ तीर्थंकर जिन वालक जन्म महोत्सव का पालन कराया। तत्पश्चात पट्टाचार्य आचार्य अनेकांत सागर जी महाराज ने भगवान के जन्म से होने वाली कल्याणक कार्यो के उपर प्रवचन दिया। इस दौरान प्रवचन सभा में महाराज जी ने मौजूद श्रोताओं को बताया कि भगवान होने वाली आत्मा का जब सांसारिक जन्म होता है तो देव भवनों व स्वर्गो आदि में स्वयं घंटे बजने लगते है। इंद्रो के आसन कम्पयमान हो जाते है। सभी इंद्र व देव भगवान का जन्मोत्सव मनाने पृथ्वी पर आते है। प्रवचन के उपरांत भगवान शांतिनाथ जी की प्रतिमा का जलाभिषेक 1008 कलश से किया गया। जलाभिषेक करने से पूर्व सौधर्म- इन्द्र सुमित जैन कासलिवाल व नेहा कासलिवाल ने भगवान को दुध, दही, घी आदि अर्पित किया। उसके बाद आचार्य अनेकांत सागर जी महाराज ने मंत्रोच्चार कर जलाभिषेक प्रारम्भ कराई। इस दौरान मौजूद जैन समाज के सभी लोग झूम उठे व भगवान का गगण भेदी जयकारा लगाया। अवसर पर नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता उपाध्यक्ष शांती देवी, अनिल जैन कासलिवाल, अशोक कुमार काला, विमल कुमार जैन, राजेश कुमार काला, मानिक चंद जैन, आनंद जैन, अमित कासलिवाल, मुन्ना जैन, विपिन जैन, इन्द्रा देवी जैन, लता देवी जैन, मधु देवी जैन, रीता देवी जैन, निता देवी जैन, जया देवी जैन सहित भारी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे। REPORT: PANKAJ