बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना/कूप निर्माण का कार्य स्थल निरीक्षण
ओम प्रकाश शर्मा , जामताड़ा। आज 29 मई 2020 को उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार एवं उप विकास आयुक्त जामताड़ा नागेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा जामताड़ा प्रखंड के पंचायत/ग्राम गोपालपुर में मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना/कूप निर्माण का कार्य स्थल निरीक्षण किया गया। उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने पंचायत/ग्राम गोपालपुर में मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया।

उपायुक्त जामताड़ा एवं उप विकास आयुक्त जामताड़ा के द्वारा कार्यस्थल पर श्रमदान भी किया गया। साथ ही उपस्थित श्रमिकों को मास्क दिया गया सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए कार्य करने को कहा गया। उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार ने कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत पूरे जिले में आम का पौधा लगाने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि यदि तीन साल तक लाभुक सभी पौधा की रखवाली कर लेते हैं तो निश्चित तौर पर यह योजना लाभुकों को ” जिंदगी भर खुशहाली देगी”।

मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना की शुरूआत सरकार द्वारा की गई है जिसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा जिंदगी भर के लिए आय का साधन उपलब्ध कराने के लिए है। आम का पौधा लगाकर प्रशासन द्वारा केवल इसकी खानापूर्ति तक ही सीमित नहीं रखी गई है बल्कि तीन साल तक पौधा की रखवाली करने की जिम्मेदारी लाभुकों को दी गई है।

इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी राशि दी जा रही है। आम के पौधा की रक्षा के लिए इसके चारों तरफ ट्रेंच कटाई/बांस का घेराव का काम भी किया जा रहा है। वहीं सिंचाई सुविधा के लिए मनरेगा से चयनित स्थलों पर सचाई कूप भी बनाया जा रहा है। उपायुक्त जामताड़ा ने बागवानी का निरीक्षण क्रम में लाभुक को बताया कि बागवानी के बीच दूसरी फसल लगाने को कहा ताकि आमदनी को दुगुना किया जा सके।

उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आम का पौधा एक एकड़ में 112 पोधा लगाया जाता है। आम्रपाली तथा मल्लिका किस्म का आम का पौधा लगाया जाता है। इसकी प्राक्कलित राशि 359085/- रुपया मात्र निर्धारित की गई है। उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि मनरेगा के तहत जितनी भी कार्य हो रही है उसमे ज्यादा से ज्यादा श्रमिको को रोजगार दिया जाएं। जिला प्रशासन लोगों को रोजगार देने हेतु तत्पर है। जिसका जॉब कार्ड नहीं बना है उनका जॉब कार्ड बनाए ताकि उन सबको रोजगार उपलब्ध हो सके। मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान,मुखिया,जेईई सहित अन्य उपस्थित थे।














