जामताड़ा ( फतेहपुर ) : आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु जामताड़ा के फतेहपुर जाने के क्रम में पालाजोरी बस्ती में स्थित काली मंदिर में माथा टेका। उनके साथ जामताड़ा जिला के पूर्व नगर अध्यक्ष विरेन्द्र मण्डल भी साथ चल रहे थे।वे काफिले के साथ भाजपा के युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमार के यहां उपस्थित सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं से भेंट की। वहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहु और विरेन्द्र मण्डल को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हेमंत सरकार किसान विरोधी है। मजदूरों को रोजगार मिल नहीं रहा है। मुख्य मंत्री पैसे की कमी बताकर केन्द्र सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है। चुनाव के समय जो जो घोषणाएं कर सत्ता में आई औरआतेही रंग बदलने लगा है।रघुवर दास मुख्यमंत्री रहते किसानों को पांच पांच हजार रुपए किस्त पर दिया जाता था वह भी हेमंत ने बन्द कर दिया। किसानों के धान अभी खरीदा नहीं जा रहा है। सरकारी मुलाजिमों को वेतन नहीं मिल रहा है। मजदूर बेरोजगार हो रहा है। मजदूरों को किये काम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। लेकिन हेमंत जी करोड़ों रुपए की गाड़ी अपने लिए खरीद रहे हैं। इतना ही नहीं यहां की खनिज संपदा को लूट रही है और लूटाने में लगी हुई है।वह चाहे कोयला हो, नदी का बालू हो, पत्थर खादान हो,चाहे अन्य कोई खनिज संपदा हो। सभी जगह माफिया, दलाल, और अफसर शाही मन मानी कर रहे हैं।यह हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर फैल हो रही है।
साहु के साथ चल रहे जामताड़ा जिला के पूर्व नगर अध्यक्ष विरेन्द्र मण्डल ने उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अपने को कमजोर न समझें। मण्डल ने युवाओं को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हम-सब साथ हैं। संगठन से जुड़े रहें और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अभी देश में और राज्य में कोरोना वायरस फैला हुआ है। उससे सबको सावधान रहना है और गरीब, मजदूर, किसानों को भी कोरोना के बचाव हेतु मास्क या गमछा मुंह पर लगाने को प्रेरित करना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा युवा नेता ब्रजकिशोर झा, मजदूर किसान सरजन बेसरा,विन्दापाथर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, मण्डल महामंत्री अजीत कुमार यादव, मण्डल मंत्री चक्रधारी चौधरी, विष्णु चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमार, युवा महामंत्री बबलु पण्डित, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित मिर्धा, गुरु पद पण्डित, सचित यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।














