
Om sharma, मिहिजाम: (Bharattv.News): भारतीय जनता पार्टी मिहिजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत सोमवार को मिहिजाम स्थित हांसीपहाड़ी के स्नेहपुर में मोदी जी के दीर्घायु की कामना करते हुए वहां के सभी परिवारों को मोदी आहार वितरित किया गया।

मिहिजाम नगर अध्यक्ष ने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की और कहा कि देश के लिये उनके द्वारा किये कार्यों की उपलब्धियाँ पूरे विश्व के लिये प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता शर्मा,जिला मंत्री सन्जू देवी,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजू देवी,भाजपा नगर उपाध्यक्ष राकेश साव,उपाध्यक्ष दुलाल राय,नगर मंत्री संजीत कुमार ताँतिया,अनुसूचित जाती मोर्चा जिलामंत्री प्रकाश रजक,पिछडी जाती मोर्चा अध्यक्ष चंचल सिंह,अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष रंजीत सोरेन,भाजयूमो नगर मंत्री सिद्धेश्वर दास,लोकेश महतो,ओम प्रकाश साव,वार्ड 20 पुर्व पार्षद ओम प्रकाश साह,सोहन सिंह,शशिभूषण ठाकुर,पिंकी देवी,उमा देवी,आशा देवी,बबिता देवी,कमली देवी,बोबिता देवी,पाख्ती देवी,देवकी देवी,लाखो देवी,चांदनी दास,नीतू देवी,चांदनी शर्मा,रेणू देवी,उर्मिला देवी,निशा देवी,सन्जू देवी आदी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।














