Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया

इस शिष्टाचार भेंट के क्रम में दोनों ने एक-दूसरे को “करम पर्व” की बधाई दी।

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज भवन आकर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के क्रम में दोनों ने एक-दूसरे को “करम पर्व” की बधाई दी। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदया को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में नोवेल कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण हेतु राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। राज्यपाल महोदया ने कोविड मरीज़ हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि निजी अस्पतालों को इस निमित्त उपचार हेतु राज्य सरकार द्वारा दर निर्धारण किया गया। माननीया राज्यपाल महोदया ने माननीय मुख्यमंत्री से उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की भी जानकारी प्राप्त की।

हेमन्त सोरेन ने मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय हॉकी को गरिमामयी पहचान मेजर ध्यानचंद जी ने दिलाई थी। इस दिवस को देश “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाता है। वर्तमान सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। मैं देशवासियों को “राष्ट्रीय खेल दिवस” की शुभकामनाएं देता हूं।