Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार के नए प्रतीक चिन्ह के अनावरण कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित किया

१५ अगस्त को २४ हाथी और पलाश के फूलों वाली प्रतीक चिन्ह का होगा अनावरण

नये प्रतीक चिह्न में झारखंड की कला संस्कृति के अलावा पलाश का फूल और हाथी का चित्र है

BHARATTV.NEWS: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार के नए प्रतीक चिन्ह के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया।विदित हो कि झारखंड का प्रतीक चिन्ह 15 अगस्त को लॉन्च होगा। मंत्रिपरिषद की बैठक में पहले ही मुहर लग गयी है। हेमंत सरकार बनने के बाद 29 जनवरी को तीन घंटे के अंदर ही हेमंत सरकार की पहली मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। जिसमें झारखंड सरकार ने अपने प्रतीक चिह्न को बदलने का मिन बना लिया था। नये प्रतीक चिन्ह के स्वरूप पर राज्य की संस्कृति परंपरा इतिहास और स्वर्णिम भविष्य के अनुरूप संशोधित करने की जरूरत बतायी गयी थी। इसके लिए प्रस्ताव भी आमांत्रित किये गये थे। नये प्रतीक चिह्न में झारखंड की कला संस्कृति के अलावा पलाश का फूल और हाथी का चित्र है।