Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मिहिजाम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा ने फूंका पूतला

JAMTARA: रविवार देर शाम मिहिजाम नगर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और बंगाल भा0ज0पा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ ममता बनर्जी का पुतला फूंका जा रहा है। । बताया कि अभी बंगाल में इस प्रकार से हमले के कारण लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा है।

यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। बंगाल में अगर बीजेपी पार्टी के शीर्ष नेता सुरक्षित नहीं है तो भा0ज0पा0 के आम कार्यकर्ताओं के साथ किस तरह का रवैया अपनाया जा रहा होगा यह सोचने वाली बात है। बीते एक साल के अंदर ही भारतीय जनता पार्टी के 130 से भी ऊपर कार्यकर्ताओं की हत्या का दी गई। मौके पर मनीष दुबे, कमल गुप्ता, गणेश पासवान, शंकर कापड़ी, राकेश साव, मनोज पासवान, काजू शर्मा, नगरमंत्री संजीत कुमार ताँतिया, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।