BHARATTV.NEWS, मिहिजाम : आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिहिजाम स्थानीय बेसिक स्कूल के प्रांगन में योग गुरु गंगा नारायण ठाकुर एव्ं बिजय साव के मार्ग दर्शन में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले योग गुरु ने लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताये। मौके पर मिहिजाम भाजपा के पदाधिकारियों ने योग का भरपुर आनन्द लिया एव्ं भ्रामरी,कपाल-भाति, अनुलोम-विलोम,तडासन,पद्मासन अनेको योग क्रियाओं को एक साथ सब मिलकर किये। मौके पर मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, नगर अध्यक्ष मुकेश यादव , उपाध्यक्ष गणेश पासवान,राकेश साव,नगर मंत्री संजीत कुमार ताँतिया,अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजू देवी,भाजयूमो नगर अध्यक्ष सिद्धेश्वर दास,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी,ओम प्रकाश साव,पंकज ठाकुर,एव्ं अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास में भाग लिए। -contact@bharattv.news














