Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मारुति नंदन महायज्ञ पर निकाली भव्य कलश यात्रा


BHARATTV.NEES, CHITRA: देवघर जिले के चित्रा कोयलांचल के कोयरी जमुआ में शुक्रवार को मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके आयोजन से इलाके में भक्तिमय माहौल कायम होने लगा है।
गाजा बाजा के साथ इस गांव में स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। विभिन्न देवी देवताओं का गगन भेदी जयकारा लगाया गया । यात्रा में शामिल महिलाएं, कुंवारी कन्याएं व श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। इसके बाद सभी गांव के नीचे से गुजरने वाली जोरिया तक पहुंचे। यहां यज्ञाचार्य हिमांशु शेखर पांडेय, पुरोहित ध्रुव तिवारी, शंभू नाथ पांडेय, प्रवीण पांडेय, दीनबंधु पांडेय, वीरेंद्र तिवारी ने यजमान बालेश्वर गिरी दंपत्ति को 25 फरवरी से 3 मार्च तक हो रहे महायज्ञ का संकल्प कराया। मंत्रोचार व विधि विधान से जल मातृका पूजन के साथ कलश में जल भरवाया गया। यहां से चलकर सभी श्रद्धालु गांव का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा कर सभी यज्ञ मंडप पर आए। जल से मंडप का शुद्धिकरण कर हवनादि कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व यज्ञ आचार्य पांडेय ने बताया कि समस्त जीवों के कल्याण एवं विश्व शांति के मकसद से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। ज्ञातव्य है कि इस अनुष्ठान में इलाके के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिससे चौतरफा धार्मिक व भक्तिमय वातावरण कायम होने लगा है। महायज्ञ के आयोजन को सफल बनाने में विवेकानंद सिंह, सुबोध सिंह, दामोदर मंडल, गणेश मंडल, यगेस्वर मिर्धा, भोला महतो, बादल मंडल, बैकुंठ गिरी, हलधर गिरी दीपक सिंह, राजेंद्र गिरी, सनातन गिरी आदि जुटे हुए हैं।