जिला भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न।
BHARATTV.NEWS: मिहिजाम: भाजपा जिला महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि जिसके राज में 3209 बलात्कार हुए, रूपा तिर्की जैसी महिला थानेदार को साजिश के तहत मारा गया, वह हेमंत सोरेन की सरकार दो वर्ष पूरे होने पर अपनी झुठी शान दिखा रही है, औऱ किस मोह से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जनता के बीच जा रही है। जबकि उसी सरकार ने जेपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चलवाई।

उन्होंने कार्यकर्तओं को बूथ स्तरीय कमेटी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हर रोज बूथ स्तर पर पांच घरों में जाकर लोगों का हाल पूछें उन्हें मदद करे, उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताएं। केंद्र की स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा योजना के तहत घर घर जाएं औऱ शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों का स्वस्थ डेटा तैयार तक उन्हें पोषण ट्रैकर एप्प से जोड़ें। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्षों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई गई। दुमका लोकसभा सांसद सुनील सोरेन ने कहा की भाजपा ही महिलाओं की हर क्षेत्र में आगे आने का मौका दे रही है, क्योंकि यहां वंशवाद नही चलता कोई भी दयित्व पर बिठाया जा सकता है। दूसरे दलों को देख लीजिए जहा बाप के बाद सब जानते है कि बेटा दायित्व लेगा।लेकिन भाजपा में किसे कब कौन सा दायित्व मिलेगा कोई नही जानता। मौके पर उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, महामंत्री डॉ सिमा सिंह, जिलाध्य नीना शर्मा, नप अध्यक्ष कमल गुप्ता, मनीष दुबे, सुरेश राय, ब्यूटी सिंह, आदि ने भी अपने विचार रखे।














