Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 हेतु प्रारूप मतदाता सूची संबंधित जानकारी

BHARATTV.NEWS,JAMTARA: आज दिनांक 26.10.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त आम जनों को अवगत कराने हेतु प्रारूप मतदाता सूची संबंधित जानकारी देने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड रांची द्वारा दिनांक 01.01.2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक 27.10.2023 को मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे, इस दौरान 28, 29.10.2023, 04, 05.11.2023 को विशेष कैंपेन चलाया जाना है, प्राप्त सभी प्रपत्रों 6, 7 एवं 8 का दावा आपत्ति का निस्तारण 26.12.2023 तक किया जाएगा एवं इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 को किया जाएगा।वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से कहा कि प्रारूप प्रकाशन दिनांक 27.10.2023 के निमित्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की एक एक प्रति निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। वहीं उन्होंने इस दौरान इस कार्यक्रम में योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु जागरुकता अभियान में राजनीतिक दलों से सहयोग के लिए कहा, ताकि शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं को पंजीकृत किया जा सके। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस संबंध में वर्तमान पुनरीक्षण कार्य में बीएलए के नियुक्ति विहित प्रपत्र में करने की जानकारी दी साथ ही यह भी बताया गया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए को बल्क एप्लीकेशन देने की सशर्त अनुमति दी गई है, कि वे बीएलओ एक समय/दिन में दस प्रपत्रों से अधिक जमा नहीं करेंगे, साथ ही दावा आपत्ति प्राप्त करने की पूरी अवधि के दौरान प्रपत्रों की संख्या 30 से अधिक होने पर ईआरओ/एईआरओ द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा।वहीं उन्होंने कहा कि अहर्ता तिथि मानते हुए चिन्हित मतदाता सूची में संसद सदस्य, विधानसभा सदस्य घोषित पद धारक तथा कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल जगत से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियो, न्यायपालिकाओं और लोक सेवाओं के सदस्यों का मतदाता सूची में नाम है या नहीं, की जांच करने में सहयोग प्रदान करने का अपील किया गया।बैठक में 08 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति कीर्ति बाला लकड़ा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।