आसनसोल, 23 फरवरी, 2022: परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ (22.02.2022) जसीडीह-बांका सेक्शन का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने जसीडीह और बांका सेक्शन में विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जसीडीह में, मंडल रेल प्रबंधक ने जसीडीह पावर स्टेशन और गर्डर ब्रिज नंबर 05 का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. श्री परमानंद शर्मा/मंडल रेल प्रबंधक ने देवघर स्टेशन, पीडब्ल्यूआई (रेल पथ निरीक्षक) गैंग और संरक्षा उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने नवाडीह और चांदन स्टेशन के बीच 4 डिग्री कर्व, गर्डर ब्रिज नंबर 05 और लेवल क्रॉसिंग नंबर 1/सी/ई का निरीक्षण किया और चांदन स्टेशन तथा पावर सब-स्टेशन का भी निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कटोरिया और खरझौसा स्टेशन के बीच कटोरिया स्टेशन और रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) तथा देवघर-बांका सेक्शन में खरझौसा और काकवाड़ा स्टेशन के बीच आरओबी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री एस.चक्रवर्ती/वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री एस.बी.सिंह/वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री कौशलेंद्र कुमार/वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, श्री ए.के.पालडिया/वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजी., श्री ए.के.दास/वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, श्री खुर्शीद अहमद/वरिष्ठ मंडल बिजली प्रबंधक/टीआरडी, श्री सी.एम. मिश्र/वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य अधिकारी तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण भी इस निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित थे।














