OM SHARMA,BHARATTV.NEWS: MIHIJAM: पार्टी के लिए चंदा जुटाने के साथ-साथ जनभागीदारी बढ़ाने की दोहरी मंशा के साथ शुरू किए गए अभियान के तहत तीन ‘स’ (सहभागिता, समर्पण, एवं सामान्य जनभागीदारी) को बढ़ाने पर भाजपा पुरे राज्य में जोर लगा दिया है। इसी के तहत आज गुरूवार को मिहिजाम भाजपा पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा मिहिजाम नगर अध्यक्ष सिद्धेश्वर दास की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मिहिजाम कार्यालय में माईक्रो डोनेसन का कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी,मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुप पांडेय,भारतीय जनता पार्टी मिहिजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव उपस्थित हुए।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया की किस तरह से हम भाजपा पार्टी को छोटा सा अनुदान कर सकते हैं। यह अंशदान 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक ऑनलाइन के माध्यम से की जा सकती है जिसका पार्टी समाज को आगे बढाने में इस्तेमाल करेगी। इस माईक्रो डोनेशन के माध्यम से हमलोग सामाज के हर व्यक्ति विशेष तक पहुंच पायेंगे। भारतीय जनता पार्टी मिहिजाम कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस योजना को सहज हाथो लिया और सभी ने ऑनलाइन के माध्यम से डोनेशन भी कर दिया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता शर्मा,भाजयुमो जिला महामंत्री चन्दन राऊत,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजू देवी,गोरेलाल शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश साव,नगरमंत्री संजीत कुमार ताँतिया,नगर मंत्री काजू शर्मा,ओमप्रकाश साव,आलोक दास,विकास कुमार,अभिषेक यादव,सुवेश यादव,पंकज ठाकुर,ओ बी सी मोर्चा नगर महामंत्री सुकुमारदास,टीपु यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री फ़ईम मल्लिक,मुन्ना घोष,राजवीर पटेलसुखदेव,भाजयुमो मिडिया प्रभारी रौशन कुमार,मनोज शर्मा,शशीभूषण ठाकुर एव्ं अनेक भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता मौजुद हुए।














