पूरे राज्य में चला विरोध प्रदर्शन
आसनसोल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हुए हमले के खिलाफ बुधबार की संध्या 4 बजे नियामतपुर चैराहे पर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित हुए और सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष अमित गोराई ने बताया कि राज्य में किसी भी प्रकार के अत्याचार को भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी और खुलकर उसका विरोध करेगी। मौके पर सुब्रतो मिश्रा, ललन मेहरा, कंचन सिंन्हा, धीरज गिरी, दिनेष मोदी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।














