ओम शर्मा,धनबाद (BHARATTV.NEWS) : 1 अगस्त 2024 को बाघमारा के डूमरा गेस्ट हाउस में बाघमारा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बलराम महतो ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो उपस्थित हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य धनबाद में होने वाली जनसंवाद यात्रा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करना था। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वे झारखंड आंदोलनकारी हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करें।
विशिष्ट अतिथि जलेश्वर महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और भी प्रभावी बनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी यात्रा, जनसभा और जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश दिया।
बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह बाघमारा के प्रभारी राजेश्वर सिंह यादव ,योगेन्द्र सिंह योगी,लगनदेव यादव, जावेद रजा, इंदल यादव माधव सिंह,दयाल महतो, राजेश राम दुर्गा रवानी, रविंद्र नाथ पांडेय,धनेशवर ठाकुर,पिंटू पांडेय, पंकज वर्मा, श्याम जी सिंह ,आलम अंसारी, अब्दुल शमद, ओम प्रकाश कुंवर, संजय यादव, राम रत्न मंडल, सच्चिदानंद यादव, अंजुम राय, जितेंद्र सिंह, अजय महतो, बिनोद रवानी, विक्की साव, राजीव कुमार रवानी, अजय पासवान, उपेंद्र दास, सुदेश दास, बलराम रवानी,डाक्टर बिलोप मिस्र, बबलू पांडेय, बुददेव महतो, अनिल यादव, संतोष रजवार, अजय महतो सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करने पर जोर दिया।















