Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

बस की टायर फटने से विपरीत दिशा से आ रही मैजिक से टकरा गई बस, मैजिक हुई दो फाड़

BHARATTV.NEWS, JAMTARA: जामताड़ा थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क पर अपना होटल के सामने मोनिका बस की टायर फटने से एक बहुत बड़ी दुर्घटना हुई । बताया जाता है कि जे एच 15 डी 5365 नंबर की मोनिका बस नाला अफजल पुर से जामताड़ा आ रही थी।

धुतला गांव पारकर अपना होटल के पास पहुंचते ही बस की अगला दायां पहिया फट गई। जिससे बस चालक ने संतुलन खो दिया। उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रही मैजिक वाहन जे एच 10 एक्स 7739 जामताड़ा से दुमका की ओर तेजी से आ रही थी। बस टायर फटने से विपरीत दिशा से आ रही मैजिक वाहन से टकरा गई। जिससे मैजिक वाहन दो फाड़ हो गई और बस भी पलट गई। वहां दुर्घटना को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों वाहनों की टक्कर कितनी भयानक थी। इस भयानक दुर्घटना से बस में सवार यात्रियों में कौहराम मच गया। जोरदार आवाज सुनकर अगल बगल के लोग दौड़े और बस में फंसे हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला। जामताड़ा प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित यात्रियों को जामताड़ा अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। बताया जाता है कि तीस-बत्तीस यात्री घायल हुए हैं। इसमें एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना में किसी यात्री की मौत घटनास्थल पर नहीं हुई थी। अस्पताल में इलाज के बाद प्रायः सभी को छोड़ दिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी। इस लिए बस की टायर फटने से उसे संभाल पाना असम्भव हो गया था। उसी तरह मैजिक वाहन की स्थिति भी थी। वह बिल्कुल सामने पड़ गया जहां बस उसके रास्ते पर आ गई थी। दोनों तेज गति में थी और टक्कर हो गई। बस पलटी और मैजिक दो फाड़ हो गई। REPORT: धनेश्वर सिंह