Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

बड़ी संख्या में युवकों ने थामा भाजपा का दामन

BHARATTV.NEWS: देवघर जिले के सहरजोरी स्थित मैदान में सारठ विधानसभा क्षेत्र से आए विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में युवकों ने मंगलवार को विधायक रणधीर सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से बीते दिनों संगठन विस्तार व मजबूती के लिए के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया था। लिहाजा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह यह अभियान चलाया गया। यहां आए हुए युवकों ने बताया कि वे भाजपा की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। इसके साथ ही साथ पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक सिंह के विकास करने की गति बहुत अधिक है। अपने अपने गांव में विकास की गंगा बहाने के लिए ही हम सभी भाजपा की तरफ आकर्षित हुए हैं। विधायक सिंह ने कहा कि दल में आने वाले सभी युवकों का हम स्वागत करते हैं। पार्टी की मजबूती के लिए आप सभी दिन रात एक कर दें। विकास कार्य के लिए आप सबों से सुझाव लिया जाएगा। उस पर अमल करना भी मेरा फर्ज होगा।