चित्तरंजन। चित्तरंजन में फिर एक बार गोलीबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है।
रविवार के रात करीब साढ़े आठ बजे चित्तरंजन अस्पताल मोड़ के निकट सशस्त्र अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारी ओर फरार हो गए। घटना के बाद युवक की मौके पर ही मौत ही गयी। जिसके बाद उसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। और फिर यहाँ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक मिहिजाम अम्बेडकर नगर का निवासी हैं। उसका नाम राहुल राम उर्फ एलुआ बताया जा रहा है। घटना के कारणों और अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।













