Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करना और उसमे वृद्धि करना हमारा कर्त्तव्य है

BHARATTV.NEWS, गया, 22 जून 2024, डॉ० प्रेम कुमार, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 25.06.2024 को पूर्वाहन 11:00 बजे ऑनलाइन के माध्यम से प्रखंड एवं जिला स्तर पर जैव विविधता प्रबंधन समितियों की ऑनलाइन सम्मलेन का आयोजन किया जाना है। माननीय मंत्री द्वारा संदेश दिया गया है कि हमलोग पृथ्वी गृह के सेवक भर हैं और पुरखों व परमपराओं द्वारा प्रदत हमारी प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करना और उसमे वृद्धि करना हमारा कर्त्तव्य है। हमलोग धरती माता की समृद्ध जैव-विविधता को मिलकर और समृद्ध करें, उसके प्राचीन गौरव को पुनःस्थापित करें तथा अगली पीढ़ी के हाथों में उसे सौंप दें, ताकि सभी मनुष्यों, प्रकृति और जीवन के सभी रूपों का कल्याण हो सके। श्री एस० सुधाकर, वन संरक्षक, गया वन अंचल, गया द्वारा प्राकृतिक व्यवस्थाओं के संतुलन तथा स्वस्थ स्थिति के लिए जैव विविधता की अद्वितीय भूमिका को बताते हुए उक्त समेल्लन के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ जैव-विविधता को समान रूप महत्वपूर्ण मुद्दा माना जाना चाहिए। जैव-विविधता में गिरावट न केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा है, बल्कि यह आर्थिक, सुरक्षात्मक तथा नैतिक मुद्दा भी है। लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए स्वच्छ प्रोधोगिकियों में बदलाव करना होगा। अतः प्रकृति को बचाने के लिए सभी लोगों को एक मंच पर आने की ज़रूरत है। जिला पदाधिकारी, गया द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों से समाहरणालय, गया के सभागार में ससमय उपस्थित रहने हेतु कहा गया है एवं जन प्रतिनिधियों के साथ साथ जैव विविधता समिति के सदस्यों को उक्त सम्मलेन में ससमय सहभागिता सुनिश्चित करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। खतरनाक गति से बिखरते हुए जैव-विविधता और लुप्त होने के कगार पर पहुंची प्रजातियों के लिए मानव जाति ही जिम्मेदार है। अतः व्यवसाय, वित्तीय संस्थानों, स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारियों, नागरिक समाज, महिलाओं, युवाओं और शिक्षाविदों को जैव-विविधता को महत्व देने, उसकी रक्षा करने और उसे बहाल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जिससे सभी का लाभ हो। श्री शशिकांत कुमार (भा०व० से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल, गया द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड एवं जिला स्तर पर जैव विविधता प्रबंधन समितियों के माध्यम से जैव विविधता को बढ़ावा देने हेतु उत्प्रेरित करना है। पृथ्वी पर जीवन को बनाये रखने के लिए जैव विविधता और उसका रख रखाव बहुत महत्वपूर्ण है। माननीय मंत्री की अध्यक्षता में यह ऑनलाइन सम्मलेन कार्यक्रम जैव विविधता, कृषि, बागवानी, पशु एवं अन्य उत्पादन वयवस्था में जैविक विविधता, प्राकृतिक वन क्षेत्रों में जैव विविधता, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की भूमिका, वानिकी, वन्यप्राणी, वृक्षारोपण एवं आद्रभूमि संरक्षण आदि विषयों पर आयोजित की जा रही है। जैव विविधता समिति के सदस्यों को उक्त सम्मलेन में भाग लेने हेतु सूचित करने एवं उनकी सहभागिता सुनिचित करवाने हेतु वनकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जैव विविधता प्रबंधन समितियों की प्रस्तावित ऑनलाइन सम्मलेन कार्यक्रम 25.06.2024 को पूर्वाहन 11:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से जिला स्तर पर समाहरणालय, गया के सभागार में, प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में में एवं सभी नगर निकाय क्षेत्रों में नगर आयुक्त एवं संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय द्वारा अपने अपने सभा कक्ष में उपलब्ध कराये गए लिंक पर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जड़ी-बूटी के खेती/बागवानी, कृषि वानिकी को प्रोत्साहित किया जायेगा जिससे किसानो की आय में सतत वृधि होगी । प्राकृतिक वनाच्छादन का संरक्षण करने, वृक्षारोपण का संरक्षण एवं संवर्धन करने हेतु लोगो को प्रोत्साहित किया जायेगा जिससे हरित आवरण में वृद्धि हो तथा जैव विविधता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाओं में कमी आयेगी । जड़ी-बूटी तथा अन्य वनस्पतिक तथा जैविक उत्पाद के प्राकृतिक स्थलों से निष्कासन और व्यापार को अपने संज्ञान में लेकर उन्हें जैव-विविधता अधिनियम 2002 के अंतर्गत बिहार राज्य जैव-विविधता पर्षद के माध्यम से अपने विनिमयन में लाया जायेगा। इस प्रकार के विनिमयन से स्थानीय जैव- विविधता प्रबंधन समिति को ऐसे व्यापार से लाभांश में हिस्सा मिल सकता है।Show less