Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन-आसनसोल द्वारा प्रान्तिक वृद्धाश्रम में विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का वितरित

आसनसोल: पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन, आसनसोल वर्ष भर में अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। उसी के एक भाग के रूप में, अध्यक्ष इरवो  (पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन) श्रीमती अंजू शर्मा की उपस्थिति में  उपाध्यक्ष/अरवो (पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन) श्रीमती अलका मीना, सचिव/इरवो श्रीमती निशा सिन्हा, और श्रीमती डोरोथी चटर्जी, श्रीमती रोहिणी विश्वजीत, नंदिनी त्रिपाठी, श्रीमती राजलक्ष्मी महता एवं  संगठन के अन्य सदस्यों ने दामोदर स्टेशन के पास प्रांतिक, सूर्यनगर का दौरा किया और इस पुराने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए एक टेबल फैन, एक प्रेशर कुकर और 45 कंबल दान किया जो इस वृद्धाश्रम में रहने वाले सदस्यों के लिए मददगार होगा और वे इसे पाकर बहुत प्रसन्न हैं और साथ ही ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ / आसनसोल के सदस्य इस तरह की परोपकारी गतिविधि को अंजाम देने से बहुत संतुष्ट हैं।