आसनसोल, 26 नवंबर, 2021: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में आज (26.11.2021) संविधान दिवस मनाया गया। श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने भारत के संविधान दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में इस मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भारत के संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में मंडल रेल प्रबंधक/पूर्व रेलवे, आसनसोल के साथ-साथ श्री एम.के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक -I/आसनसोल, श्री वी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-II/ आसनसोल, मंडल के शाखा अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।














