Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का निधन

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

NEW DELHI: नई दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) ने अपार दु:ख के साथ, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) के 27 सितंबर, 2020 को सुबह 0655 बजे निधन हो जाने की घोषणा की। उन्हें 25 जून, 2020 को सैन्य अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) में भर्ती कराया गया था और उनका मल्टी आर्गन डाइस्फंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस तथा गंभीर हेड इंजरी ओल्ड (ऑपरेटेड) के प्रभावों का उपचार किया जा रहा था। आज सुबह उनकी हृदय गति रुक गई। उपचार कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के उन्हें पुनर्जीवित करने के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और 27 सितंबर, 2020 को सुबह 0655 बजे उनका निधन हो गया। उनका कोविड स्टेटस निगेटिव है।

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन से हमारे देश की सेवा की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के जरिए। अटल जी की सरकार के दौरान  उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाला और वित्त, रक्षा एवं विदेश मामलों की दुनिया में अपने श्रेष्‍ठ कामकाज की अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से अत्‍यंत दुखी हूं।’  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जसवंत सिंह जी राजनीति और समाज से जुड़े मामलों में अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। मैं विभिन्‍न आपसी वार्तालापों को सदैव याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’ प्रधानमंत्री ने मानवेन्द्र सिंह से भी बात की और जसवंत सिंह जी के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।