BHARATTV.NEWS; CHITRA : पूर्व विस अध्यक्ष सह झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय उपाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने शनिवार को देवघर जिले में संचालित एसपी माइंस के पुनर्वास स्थल बनवारी डंगाल में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। कहा कि यहां समुचित पेयजल व्यवस्था करने की जरूरत है। प्रबंधन इस दिशा में काम करे।
पूर्व विस अध्यक्ष भोक्ता ने पुनर्वास स्थल पर प्रबंधन की तरफ से विस्थापितों को उपलब्ध की जा रही पेय जलापूर्ति व्यवस्था का सघन जायजा लिया। इस दौरे के क्रम में कई जगह कमी नजर आई। हालांकि उन्होंने इस संदर्भ में पूर्व के जेसीसी की बैठक में मुद्दा उठाया था। प्रबंधन को निर्देशित किया था कि पुनर्वास स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। ऐसा कुछ भी सरजमीं पर देखने को नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि पेयजल के स्थाई समस्या का समाधान अगर प्रबंधन करना चाहे और इस दिशा में काम करें तो निश्चित रूप से यह समस्या दूर हो सकती है। बताया कि पुनर्वास स्थल बनवारी डंगाल के नीचे से जोरिया बहती। यहां से पाइपलाइन की सहायता से उक्त स्थल पर जलापूर्ति की व्यवस्था करने पर समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। प्रबंधन इस पर गौर फरमाए।






