Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

पालोजोरी प्रखंड के आदिवासी युवकों ने थामा बीजेपी का दामन

BHARATTV.NEWS, CHITRA: देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड के कंसरायडीह पंचायत के आदिवासी युवकों ने रविवार को कोयलांचल के सहरजोरी स्थित विधायक रणधीर सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में भाजपा का दामन थाम लिया। विधायक सिंह ने सबों को स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी और जनहित के कार्यों में जुट जाएं।
संजय टुडू, परमेश्वर टुडू, साधु लाल मरांडी, बाबूजी हेंब्रम समेत कई युवाओं ने कहा कि वह सभी विधायक रणधीर सिंह के आचरण से बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं। उनके विकास कार्य की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। हम सभी उनके विकास के कार्यों को देख कर आश्चर्यचकित हैं। उनके समक्ष भाजपा का दामन थामने का भी हमारा कुछ मकसद है। हम लोग चाहते हैं कि उनके पंचायत में विकास के कार्यों की गंगा बहे। विधायक सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से उनके सुझाव पर गौर फरमाएंगे। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए आप सभी तन मन से जुट जाएं। संगठन ही किसी पार्टी की जान होती है। सक्रिय व जुझारू कार्यकर्ता हमारे दिलों में बसते हैं। उनके लिए हमारे घर के दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं। मैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के फार्मूले पर अमल करते हुए दिन-रात जनता की सेवा में जुड़ा हुआ हूं। मेरे तर्ज पर आप सभी जनता के बीच जमे रहे।