चिरेका महिला कल्याण संगठन ने किया पौधारोपण

Om Sharma,चित्तरंजन, ::चिरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का पालन किया गया। इस वर्ष के थीम ‘ इकोसिस्टम रेस्टोरेशन ’ अभियान के तहत श्रीमती नमिता कश्यप,अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन; श्री सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक , चिरेका सहित उपस्थित सभी महिला सदस्यों और चिरेका के अन्य वरीय अधिकारियो ने सामूहिक रुप से विभिन्न प्रजाति के कुल 101 पौधे लगाये। दो दिनों तक पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहा। श्रीमती नमिता कश्यप, चिरेका महिला संगठन की अध्यक्षा ने आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाये। इस अभियान के दौरान कोविड 19 के सुरक्षा मानदंडों का भी पालन किया गया।













