Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी ने पति संग किया क्षेत्र का सघन दौरा

BHARATTV.NEWS,CHITRA: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर देवघर जिले के चित्रा कोयलांचल के राजनीतिक हलकों में घमासान मचा हुआ है। मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदाताओं को करने के लिए दिन रात एक करने लगे हैं। इसी सिलसिले में पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत बरजोरी पंचायत की निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी व उनके पति जतन महतो ने सघन चुनावी दौरा किया।
यूं तो मतदाता किसे अपना मत डालेंगे। यह स्पष्ट नहीं करते हैं। लेकिन इस पंचायत के मतदाता खासकर पंचायत मुख्यालय के गांव बरजोरी के गुड्डू सिंह, साधन मंडल, उपेंद्र मंडल, कोकिल चंद्रा समेत अनेक लोग खुलेआम घोषणा करते हैं अधिकांश वोट सुनीता देवी के पक्ष में डालेंगे। इसका वजह यह बताते हैं कि विकास के कार्यों को यहां के सर जमीन पर लाने में निवर्तमान मुखिया के पति जतन महतो ने कोई कसर नहीं छोड़ा। पंचायत वासियों के सुख दुख की घड़ी में वह हर समय खड़ा रहते हैं। लोग जब भी महसूस करते हैं, दिन हो या रात के 12 बजे। जतन वांछित लोगों के घर के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं। यह खूबी अन्य लोगों से अलग करती है। उल्लेखनीय है कि इस पंचायत के सरसबाद, बरजोरी व अन्य गांव
के मतदाताओं से आशीर्वाद हासिल करने के लिए मुखिया प्रत्याशी सुनीता ने पति जतन महतो के साथ दौरा किया। अपनी बातों को रखा। मतदान देने का अनुरोध उन्होंने और जतन ने किया। मौके पर निमाई महतो, झारीलाल महतो, सोहराब अंसारी, राजेश महतो, दुखन मिर्धा, रूपलाल मिर्धा, सुधीर मंडल ,कामेश्वर महतो, मुख्तार अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।