Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

नफ़रत छोडो भारत जोड़ो, महंगाई से नाता तोड़ो नारो के साथ यात्रा समाप्त

ओम शर्मा: धनबाद: झरिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान मे भारत जोड़ो यात्रा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अली के नेतृत्व मे डीगवडीह गणेश मैदान से डीगवडीह बजार का भ्रमण कर जेलगोरा बरारी चौक पे नफ़रत छोडो भारत जोड़ो, महंगाई से नाता तोड़ो नारो के साथ समापन किया।
समापन उपरांत जिला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा की
आज देश की एकता अखण्डता के लिए हमसब के नेता राहुल गाँधी जी कन्याकुमारी से काश्मीर तक की यात्रा मे निकल कर नफ़रती सरकार के खिलाफ नफ़रत छोडो भारत जोड़ो नारो के साथ लाखों-लाख जन समर्थन के साथ चल रहे है। झरिया प्रखंड कांग्रेस के प्रभारी बीके सिंह और नवनीत नीरज ने कहा मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। अच्छे दिन का आए नही लोगो के बुरे दिन आ गए।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि शमशेर आलम ने कहा की राहुल गाँधी जी जिस तरह भारत को जोड़ने मे लगे है आज हम कांग्रेस जन भी उनके कदम से कदम चलकर झारखंड के हर गली कुचे पे नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो महंगाई से नाता तोड़ो नारो के साथ राहुल गाँधी जी के समर्थन मे चलना है,जब तक केंद्र की हिटलर नफ़रती मोदी सरकार को उखाड नही फेकेगे।
पंकज मिश्रा ने कहा की हिटलर मोदी सरकार से देश की एकता अखण्डता खतरे मे है जिस भारत की आज़ादी मे सभी धर्म के लोग आपनी जान की कुर्बानी देकर आज़ादी दिलाई आज मोदी, आर एस एस और उनके नफ़रती संगठन देश को खंडित खंडित करने पे आमदा है जिसे हम कांग्रेस जन यह होने नही देगे।
पद यात्रा मे मुख्य रूप से बिरेंद्र गुप्ता, जिला अलपंखयक अध्यक्ष जाहिर अंसारी, सहेब रजा,अमीत सिंह, सुरज कुमार वर्मा एकराम कुरैशी,बुटनी सिंह, अमन साव,राजा बउरी, राय,सन्नी सिह, शेख सुमन, रिजवान अली, सन्नी पटेल, दिपक सिंह, पप्पू अंसारी, राज अंसारी, अकबर अंसारी,चंदन प्रसाद, वशीद खान, राहुल सिंह, गणेश साव, सोनु यादव,संजय यादव, हलीम अंसारी,अन्नु सिंह, सुमित सिह, सहित सैकड़ो कांग्रेस जन शामिल हुए।