Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

नई उपलब्धि : चिरेका ने एक दिवस में किया 12 रेलइंजन का उत्पादन

चिरेकाकर्मियों के समर्पित प्रयास से मिली उपलब्धि : महाप्रबंधक

चित्तरंजन,29.03.2023: विश्व में विद्युत रेल इंजन निर्माण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ और भारतीय रेल के मानचित्र पर अग्रणी चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) ने प्रमुख उपकरणों की आपूर्ति में तमाम बाधाओं के बावजूद एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस नई उपलब्धि के तहत आज 28 मार्च 2023 को किसी भी कार्य दिवस की तुलना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक ही कार्य दिवस में 12 विद्युत रेल इंजनों का उत्पादन कर एक नया इतिहास रचा है।

जानकारी हो कि श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चिरेका के कार्य कुशल और समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए श्री कश्यप ने चिरेका परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए आगे भी इसी भावना के साथ निरंतर प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है।