BHAARATTV.NEWS,जामताड़ा : स्वयं सेवी संस्था रचना भारती जामताड़ा का पुनर्गठन किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मातृ आश्रम कार्यालय में संस्था के संरक्षक सह सचिव प्रोफेसर डॉ शंकर पंजियारा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि शंकर पंजियारा रचना भारती दुमका ने बताया कि जामताड़ा जिला बनने पर यहां का सामाजिक हेतु जामताड़ा जिला का पूर्ण रूप कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने धनेश्वर सिंह (कवि जी) को सर्व सम्मति से रचना भारती जामताड़ा का अध्यक्ष चुना। संस्था के लिए महा सचिव पद पर सर्व सम्मति से डा कांचन गोपाल मंडल को चुना।
कोषाध्यक्ष के रूप में कामदेव सिंह का चयन किया है।
दो उपाध्यक्ष का चयन किया गया जिसमें 1.हरेन्द्र प्रसाद गुप्ता
2. उमेश प्रसाद साह
प्रोफेसर श्रीकांत यादव को अंकेक्षक बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य में से
1.काशी नाथ पंडित
2.मनोरंजन मंडल
3.यमुना प्रसाद यादव
4.बासुदेव मंडल
संस्था रचना भारती जामताड़ा के सदस्य बनाया गया है।
सर्व सम्मति से अधिवक्ता मुक्ता मंडल को संस्था के संरक्षक सह कानूनी सलाहकार बनाया गया है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ शंकर पंजियारा ने संस्था के उद्देश्य और सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्य में सहयोग करना बताया। साथ ही महामारी के समय
में जैसे,कोरोना, मलेरिया, डायरिया के प्रति समाज को जागरूक करना। अंधविश्वास, रूढ़िवादी,बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करना है।
उपरोक्त कार्यक्रम के बाद बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।














