Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

द्वितीय चरण के मतदान हेतु 18.05.2022 के प्रातः 08:00 बजे से मतदान सामग्री एवं मतपेटिका आदि वितरण कार्य होगा शुरू

BHARATTV.NEWS,JAMTARA: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) द्वारा पार्टी मिलान, नियुक्ति पत्र वितरण आदि के लिए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में अंकित है कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 अन्तर्गत जामताड़ा जिला में दिनांक 19.05.2022 को द्वितीय चरण में प्रखंड नारायणपुर, करमाटांड़ (विद्यासागर) एवं फतेहपुर अन्तर्गत मतदान केन्द्रों में मतदान की तिथि निर्धारित है। जिसके लिए मतदलों को पार्टी मिलान, नियुक्ति पत्र वितरण हेतु उन्हें मतदान सामग्री एवं मतपेटिका का वितरण दिनांक-18.05.2022 को किया जाना है।

उक्त कार्य के संपादन हेतु दिनांक 17.05.2022 एवं 18.05.2022 को मतदान दलों का पार्टी मिलान, नियुक्ति पत्र वितरण एवं उन्हें मतदान सामग्री एवं मतपेटिका का वितरण हेतु पदाधिकारी / कर्मियों की प्रतिनियुक्ति निम्न प्रकार से किया जाता है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/ कर्मियों को आदेश दिया गया है कि दिनांक 17.05.2022 को अपराहन 02:00 बजे एवं दिनांक 18.05.2022 को प्रातः 4:00 बजे पार्टी मिलान -सह- मतदान सामग्री वितरण एवं मतपेटिका वितरण स्थल समाहरणालय जामताड़ा स्थित स्टेडियम के बगल में अपना योगदान देकर अपने-अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार करना सुनिश्चित करेंगे।

पार्टी मिलान कार्य एवं नियुक्ति पत्र का वितरण हेतु मतदान केंद्रवार पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी को निर्गत नियुक्ति पत्र में आवंटित पार्टी मतदान केंद्र संख्या के अनुसार मिलान करने हेतु एवं नियुक्ति पत्र वितरण करने हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
जिसमे प्रभारी पदाधिकारी का दायित्व :- 1. पार्टी मिलान करने हेतु नियुक्त प्रभारी पदाधिकारी दायित्व होगा कि अपने आवंटित मतदान केन्द्र संख्या के अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मियों से समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी मिलान करेंगे। 2. आवश्यकतानुसार सुरक्षित मतदान कर्मियों के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करना 3. अवशेष सुरक्षित मतदान कर्मियों को आवश्यकतानुसार प्रखंड मुख्यालय में भेजने की व्यवस्था करेंगें एवं उसकी सूची कार्मिक कोषांग को उपलब्ध करायेंगे।

वहीं प्रतिनियुक्त कर्मियों का दायित्व :- प्रखंडवार निर्धारित मतदान केन्द्र के अनुसार मिलान स्थल पर आवंटित मतदान केन्द्र के अनुसार संबंधित कर्मियों को चिन्हित स्थान पर बैठाकर उनका उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें मतदान केन्द्र संख्या आवंटन संबंधित नियुक्ति पत्र हस्तगत करायेंगे। साथ ही पार्टी विशेष में किसी कर्मी से अनुपस्थित रहने की स्थिति में सुरक्षित पार्टी से अनुपस्थित कर्मियों के स्थान पर प्रतिनियुक्ति हेतु गठित दल से समन्वय स्थापित कर अनुपस्थित कर्मी के स्थान पर सुरक्षित पार्टी से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।

नारायणपुर, करमाटांड़ एवं फतेहपुर हेतु मतदान सामग्री आउटडोर स्टेडियम के समीप आईटीडीए कार्यालय में सुरक्षित व संरक्षित है। सामग्री भंडारगृह से मतदान सामग्री निर्धारित वितरण स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने एवं मतदान दलों को ससमय वितरण सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतदान एवं अन्य निर्वाचन संबधी कर्मियों को सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने एवं मतदान कर्मियों के शिकायत अनुरोध के आलोक में संबंधित कोषांग से समन्वय स्थापित कर कठिनाइयों के समाधान करने हेतु पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है।

सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निदेश दिया गया है कि पार्टी मिलान हेतु प्रतिनियुक्त कर्मी कार्मिक कोषांग -सह- कम्प्यूटर कोषांग में सामग्री वितरण हेतु प्रतिनियुक्त कर्मी सामग्री कोषांग में एवं मतपेटिका वितरण हेतु बैलेट कोषांग में दिनांक 17.05.2022 को अपराह्न 02:00 बजे एवं दिनांक 18.05.2022 को प्रातः 4:00 बजे अनिवार्य रूप से संबंधित प्रतिनियुक्त कोषांग, जामताड़ा में उपस्थित होंगे। साथ ही कोषांग से संबंधित आवंटित कार्य एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निष्ठापूर्वक कार्यों का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे।