Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

देश में राजनीति का स्तर गिरा : राकेशलाल

 पूरे मिहिजाम एवं जामताड़ा जिला में एक अच्छे राजनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता है जो परिर्वतन ला सके

ओम शर्मा, जामातड़ा। मिहिजाम के पाल बगान स्थित एक नीजि लॉज में झारखण्ड जन जागृति मंच का सभा रविवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंच के संयोजक राकेश लाल, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की संयोजक धरा मेहता, समाज सेवी बिमल हांसदा, नगर के सह संयोजक दिपक तुरी, सैयद राजु, किशन लाल मिर्धा, रुखसाना खातुन, शमशा खातुन, शकुन्तला देवी, चंद्रशेखर साव, राजकुमार राम आदि ने संगठनात्मक विचार रखे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से शुरू किया गया। झारखण्ड एवं देश कि वर्तमान राजनितिक परिस्थिति पर चर्चा करते हुए मौके पर समाजसेवी बिमल हांसदा ने कहा कि आज के परिस्थिति में संगठन ऐसा होना चाहिए जो लोगो के दुःख का साथी हो। झारखण्ड जन जागृति मंच के संयोजक राकेश लाल के कार्यशैली से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में राकेश लाल का प्रभाव बढ़ा है। आज आदिवासी समाज के लोग भी राकेश लाल के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।


महिला मोर्चा कि संयोजिका धरा मेहता ने कहा कि पुरे मिहिजाम एवं जामताड़ा जिला में एक अच्छे राजनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता है जो परिर्वतन ला सके। सैकड़ों कि संख्या में महिला कार्यकर्ता झारखण्ड जन जागृति मंच से जुड़ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मंच के द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। मिहिजाम कि जनता का झुकाव झारखण्ड जन जागृति मंच कि ओर बढ़ा है। राकेश लाल के नेतृत्व में संगठन अच्छा कार्य कर रहा है।मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि मंच के संयोजक राकेश लाल ने कहा कि पूरे देश में राजनीति का स्तर गिर गया है। राजनीति में हिंसा हावी है। आप चाहे बंगाल कि बात करें या फिर केरल, उत्तर प्रदेश या फिर देश के अन्य राज्यों की। राजनीति में प्रतिद्वंदियों के साथ हिंसा बढ़ी है।
देश में आज लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।
लोकतंत्र का चैथा स्तंभ पत्रकारिता आज खतरे में है। देश में चल रहे किसान आंदोलन पर केन्द्र सरकार का ढुलमुल रवैया बिलकुल सही नहीं है। अभी वर्तमान में केंद्र सरकार के खिलाफ हो रहे किसी भी आंदोलन को मोदी जी कि सरकार उसका दुष्प्रचार करती है। उन आंदोलनकारियों को आतंकवादियों का समर्थक होने का प्रचार करवाती है। उनको देशद्रोही करार कर देती है जो सरासर गलत एवं झूठ है।
इतने ठंड में देश का किसान सड़को पर धरना दे रहा है और केंद्र सरकार किसानों कि समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें देशद्रोही घोषित करने में लगी है। कृषि क्षेत्र में अगर अडानी और अम्बानी जैसे लोग प्रवेश करेंगे तो इसका दुष्परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ेगा। खाद्य पदार्थों का पुरे देश में कालाबाजारी चलेगा। अंग्रेजों कि तरह अब पुनः बड़े बड़े कंपनी के लोग आम जनता का शोषण करेंगे। झारखण्ड में कानून व्यवस्था सही नहीं है पुलिस का बर्ताव आम जनता के प्रति सही नहीं है। पुलिस और पब्लिक के बीच जो सामंजस्य स्थापित होने चाहिए वैसा बिलकुल भी नहीं है। जिस कारण लोगों का भरोसा पुलिस पर से हटा है। राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ी है।
अपराधिक घटनाएं एवं अवैध कारोबार पर अवश्य अंकुश लगना चाहिए।
झारखण्ड जन जागृति मंच के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण का कार्य सराहनीय है। मै उनसे आग्रह करता हूँ कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो समस्याओं का समाधान का प्रयास करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। मंच जल्द ही स्थानीय समस्याओं को लेकर जन आंदोलन एवं घेराव करेगी।
इस मौके पर कार्यक्रम में डेविड मरांडी, नाला प्रखंड मनोरंजन मुर्मु टुंडी प्रखंड , महेश मुर्मु, जितेन मंडल, बाबुजन अंसारी, लालमोहन, दिनेश हेम्ब्रम, रंजन टुड्ड,संजीदा खातुन, गुड़िया देवी, पिंकी कुमारी, तारा खातुन, राबिया खातुन, सबीना खातुन, अमीना खातुन, अमन रॉय, बिनोद शोरेन के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।