Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

दिगम्बर जैन मंदिर में 5 दिवसीय कल्याणक प्रतिष्ठा, विश्व शांति महायज्ञ महायज्ञ महोत्सव शुरू

आचार्य अनेकांत के सानिध्य में विभिन्न राज्यों से जुटे श्रद्धालु

WWW.BHARATTV.NEWS, MIHIJAM: मिहिजाम श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में शुक्रवार 12 फरवरी से 5 दिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र 1008 कल्पतरु श्री शांतिनाथ जिन बिम्ब, पंच कल्याणक प्रतिष्ठा, बेदी प्रतिष्ठा, एवम विश्व शांति महायज्ञ  महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।


सप्तम पट्टाचार्य आचार्य 108 श्री अनेकांत सागर जी मुनिराज महाराज के सान्निध्य में शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान में बंगाल, झारखंड समेत विभिन्न राज्यो से भी श्रद्धालु समागम में पहुँचे हैं।
इस अवसर पर जामतारा डीसी फैज हक अहमद व एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने महोत्सव का उद्घाटन किया। चित्र अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया।


दिगंबर जैन समाज की ओर से उपायुक्त फैज हक अहमद,  एसपी दीपक कुमार सिन्हा, एसडीओ संजय पाण्डेय व एसडीपीओ संजय सिंह को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया।
पंच कल्याणक महोत्सव के पहले दिन का आज प्रातः 6 बजे से शुरू हुआ अनुष्ठान रात 8 बजे तक चला।


जिसमे सबसे पहले नन्दी मंगल अनुष्ठान, व्रत दान विधि, घटयात्रा महोत्सव, भूमि शुद्धि, श्री जिन स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।


सुबह 9 बजे से ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण, दिप प्रज्ज्वलन, मंगल कलश स्थापन,
आचार्य निमंत्रण, अतिथि संस्कार, प्रवचन सभा अयोजित की गई।
दोपहर 1 बजे सकलिकरण, इंद्र प्रतिष्ठा किया गया।


दोपहर 2 बजे गर्भ क्ल्याणक पूजा, 3 बजे गर्भ कल्याणक संस्कार महोत्सव, 4 बजे गोद भराई रस्म और सीमन्त संस्कार उत्सव सम्पन्न हुआ।


शाम 6 बजे आरती महोत्सव, 7.30 बजे शास्त्र सभा, और 8 बजे से कलाकारों द्वारा गर्भ कल्याणक का नाटकीय रूपांतरण प्रस्तुत किया गया।


महोत्सव के मुख्य आकर्षण कार्यक्रम में बैंड पारस अम्बर एंड पार्टी, दिल्ली, टीकमगढ़ बैंड का संगीत, महेंद्र कटनी का नाट्य मन्चन, और स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य, मन्चन, नाटक प्रस्तुति हैं।
इसके अलावा उदयपुर सागवाड़ा से मुख्य प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल, और बांसवाड़ा से सह प्रतिष्ठाचार्य नितिन जैन भी शिरकत कर रहे है।


इस अवसर पर मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष क्मल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांती देवी, अनिल कुमार जैन, अशोक जैन, नितिन जैन, नरेश कुमार छाबड़ा, इन्दर चन्द जैन, भाग चन्द जैन, आनंद जैन,कमल कुमार जैन, विनय कुमार छाबड़ा सहित समाज के सैकड़ो लोग मौजूद थे। REPORT. PANKAJ

contact@bharattv.news