Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के हटिया यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन

आसनसोल: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के हटिया बन्डामुन्डा सेक्शन के हटिया यार्ड में दोहरीकरण कार्य से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग के फेज-I  का कार्य दिनांक 11.04.2022 से 15.04.2022 (5 दिन) तक करने की योजना बनाई गई है।

परिणाम स्वरूप, ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है-

ट्रेनों का लघु समापन/शुरूआत:

15028 गोरखपुर-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की यात्रा (10.04.2022 से 14.04.2022 तक शुरू हाने वाली) रांची में ही समाप्त कर दी जाएगी और रांची एवं हटिया के बीच इसकी यात्रा रद्द रहेगी।

18621 पटना-हटिया मौर्य एक्सप्रेस की यात्रा (10.04.2022 एवं 13.04.2022 को शुरू हाने वाली) रांची में ही समाप्त कर दी जाएगी और रांची एवं हटिया के बीच इसकी यात्रा रद्द रहेगी।

03503 बर्धमान-हटिया पैसेंजर की यात्रा (11.04.2022 से 15.04.2022 तक शुरू हाने वाली) रांची में ही समाप्त कर दी जाएगी और रांची एवं हटिया के बीच इसकी यात्रा रद्द रहेगी।

15027 हटिया-गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की यात्रा (11.04.2022 से 15.04.2022 तक शुरू हाने वाली) रांची से प्रारंभ होगी और हटिया एवं रांची  के बीच इसकी यात्रा रद्द रहेगी।

18622 हटिया-पटना मौर्य एक्सप्रेस की यात्रा (12.04.2022 एवं 14.04.2022 को शुरू हाने वाली)  रांची से प्रारंभ होगी और हटिया एवं रांची  के बीच इसकी यात्रा रद्द रहेगी।

03504 हटिया-बर्धमान पैसेंजर की यात्रा (11.04.2022 से 15.04.2022 तक शुरू हाने वाली) रांची से प्रारंभ होगी और हटिया एवं रांची के बीच इसकी यात्रा रद्द रहेगी।

यात्रियों को हुई असुविधा के बेहद लिए खेद है FILE PHOTO