BHARATTV.NEWS, JAMTARA: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के पालाजोरी पंचायत में कुल पांच मुखिया पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन चुनाव चिन्ह मिलने के बाद भी प्रचार अभियान में तेजी नहीं देखी जा रही है।
क्षेत्र की जनता भी मजा ले रही है कि हमारे पंचायत में मुखिया पद के उम्मीदवार क्यों प्रचार अभियान नहीं चला रहे हैं?
संवाददाता जनता से रूबरू होते उनके मन को टटोलने में लगातार लगे हुए हैं। लेकिन जनता है कि वे सब जानती है। लेकिन बोलती कुछ नहीं है। नये अथवा पूराने के सवालों पर जनता केवल मुस्कुरा कर चुप हो जा रही है।
कोई कोई कहता है कि अभी तो प्रचार प्रसार भी ठीक से नहीं हो रहा है। अभी देख रहे हैं। कौन आगे निकल रहा है। वोट तो अभी देर है।
लेकिन पंचायत में आज तक एक ही व्यक्ति चुनाव प्रचार प्रसार करते देखा गया है।वे जनता से संपर्क के साथ साथ दिवालों पर अपना चुनाव चिन्ह का पोस्टर भी लगवा रहें हैं। आगे जनता की मर्जी है। किसे सेवा करने का मौका मिल सकता है। अभी देरी है।














