Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

त्रिशक्ति महिला मंडल ने गरीबों के बीच वितरण किया राहत सामग्री


BHARARTTV.NEWS: ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड डिशरगढ़ की त्रिशक्ति महिला मंडल ने देवघर जिले के चितरा शाखा की तरफ से अतिथि गृह में 30 जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया।
संगठन के अध्यक्ष श्रीमती मेनका के नेतृत्व में अभिलाषा राय, गीता गगराई, पूनम दास आदि ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर जरूरतमंदों के बीच चूड़ा, चना, गुड़, नमक ,साबुन, मास्क से भरा थैला वितरण किया। इस अवसर पर त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष मेनका ने कहा कि अपने संगठन के निर्देश पर गरीबी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से यह कार्यक्रम चलाया गया। हम सबों का नैतिक दायित्व भी बनता है कि समाज में जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे हों, उनकी मदद करना। शास्त्रों में भी कहा गया है परोपकाराय पुण्याय, पापाय परपिडनाय अर्थात दूसरों की मदद करना ही पुण्य का कार्य है। चर्चा इस बात की भी हुई कि महिला मंडल का यह कार्य सराहनीय है। स्थानीय समृद्ध महिलाओं को इस तरह के कार्य करने से जरूरतमंदों को काफी मदद मिल सकती है। इस कार्य में सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रुपेश मिश्रा, उदय सिंह, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर इंचार्ज दिनेश ओझा, सुमन देवी आदि मौजूद थे।