Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

तीन‌ दिन‌ से गायब व्यक्ति की मिली लाश

BHARATTV.NEWS; CHITRA : देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के हरिराखा गांव निवासी बसंत यादव उर्फ धोकर यादव (42) की लाश मंगलवार को खागा थाना क्षेत्र के सिंहो डंगाल से बरामद हुई है।
बसंत बीते रविवार को घर से निकला था। परिवार के सदस्य यह समझ रहे थे कि शायद वह किसी कुटुंब के घर गया हुआ है। परंतु आज सिंहो पाड़ा एक घर से कुछ दूरी पर डंगाल में मिली। इसकी सूचना खागा थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता कांशी महतो व उसके स्वजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मांग की है कि खोजी कुत्ते से इस घटना की जांच की जाए। बताया जा रहा है कि लाश दुर्गंध युक्त एवं उसमें बहुत अधिक सूजन आ गई है। उसका शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरफ से फैली। झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, मजदूर नेता चांदो मंडल, समाजसेवी मनजीत चौधरी, मुखिया मदन कोल, सुब्रत चौधरी समेत सौ से अधिक लोग घटनास्थल पर मौजूद थे।

पूर्व मुखिया स्वर्गीय सीताराम किस्कू की तस्वीर पर माल्यार्पण करती उनकी पत्नी वर्तमान मुखिया रसोदी किस्कू व अन्य