फतेहपुर (जामताड़ा): परसो रात लगभग साढ़े सात बजे के आसपास पास विन्दापाथर थाना क्षेत्र के खैरा जोरिया के पास एक टेम्पो पलटने से एक महिला की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई वहीं टेम्पो सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए।जिसे खैरा में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे जामताड़ा अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया।आबोदी नामक महिला की शव को पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेजा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टेम्पो श्रीपूर से नाला की ओर जा रही थी।खैरा जोरिया के पास सड़क घुमावदार रहने के कारण टेम्पो चालक संतुलन खो बैठा। कहा जाता है कि टेम्पो की रफ्तार तेज थी। इस लिए संतुलन बिगड़ गया और पलटी हो गया। पुलिस को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली वे घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाली और घायलों को इलाज करवा कर छोड़ दी। लेकिन गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु जामताड़ा अस्पताल भेज दी।
वहीं मृतक आबोदी की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेजा गया। सहायक थाना प्रभारी मोहन राम ने घटना की पुष्टि की है।














