AURANGABAD: जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद की अध्यक्षता में
भूमि विवाद/विधि व्यवस्था/यातायात/खनन एवं उत्पाद आदि विषयों पर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
किया गया, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों के साथ-साथ सभी
थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को निम्न निदेश दिए गए:-
आगामी दुर्गा पूजा-2023 के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखन के संबंध मे बताया गया कि
संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी पुजा समितियों/आयोजकों के साथ बैठक कर उनसे
आई0डी0 प्रुफ लेकर उन्हें लाईसेंस द ें। उक्त पूजा मे क्श्र पुरी तरह प्रतिबंधित है। संवेदनशील/मिश्रित
आबादी वाले जगहों पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है, इसकी जिम्मेवारी संबंधित अंचल
अधिकारी/थानाध्यक्ष की होगी। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि पूजा पंडाल का निर्माण किसी
विवादित स्थल पर एवं उसकी ऊँचाई 40फीट से अधिक न हो। पंडालों मे सी0सी0टी0वी0 अधिष्ठापित
की जाय एवं रात्रि मे ं चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की जाय। पूजा/ज ुलुस में किसी भी प्रकार की
हथियार/पारम्परिक हथियार का प्रदर्शन न हो पाय। ज ुलुस क े दौरान संवेदनशील/मिश्रित आबादी
वाले क्षेत्रा ें की गलियों मे ं/मकानों क े छतों पर एवं छतों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाय।
साथ ही इसकी निगरानी ड्रोन से भी की जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि मुर्ति विसर्जन
24 से 26 अक्टुबर तक हो जाय।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, औरंगाबाद एवं दाउदनगर को निद ेशित किया गया कि
पंडालों में लगने वाले विद्युत उपकरणों/तारों की जाँच करा लें।
झारखण्ड से सटे बोर्डर के थानाध्यक्षों को 24 घंटे शराब जाँच करन े हेत ु निदेश दिया गया।
श्री सीमेन्ट, जसोईया मोड़/रमेश चौक/धरनीधर मोड़/बाईपास चौक/महाराजगंज रोड आदि
जगहों क े पास अनावश्यक रूप वाहनों/ट्रकों को खड़ी रहने क े कारण जाम होता है। जिला
परिवहन पदाधिकारी, औरंगाबाद को इस संबंध में कार्रवाई करेंगे।
झारखण्ड से सटे बोर्डर के थानाध्यक्षों को 24 घंटे शराब जाँच का निदेश













