Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

झारखंड : वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग में बोकारो की बिपाशा ने कांस्य पदक जीत भारत का नाम किया रोशन

BHARATTV.NEWS: झारखंड के बोकारो जिले के बिपाशा सिंह ने वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 380 किलो वजन उठाकर भारत के कांस्य पदक जीता है। झारखंड राज्य के बोकारो से बिपाशा सिंह को 52 किलोग्राम भार वर्ग में चयन किया गया था। इसमें भारत से तीन पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लिए हैं। बिपाशा ने 380 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक भारत की झोली में डाली। पहले स्थान पर पोलैंड के खिलाड़ी, दूसरे स्थान पर इटली के खिलाड़ी तीसरा स्थान पर बिपाशा ने मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया। यह बोकारो ही नहीं बल्कि झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक पल है। सचिव इंद्रजीत सिंह ने बिपाशा की इस उपलब्धि पर ढेर सारी बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। बिपाशा बोकारो के सेक्टर 12 की रहने वाली हैं। इनके पिता विजय सिंह एवीएन व माता बबीता सिंह है। बिपाशा गुरुकुल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देवी प्रसाद चटर्जी की देखरेख में अपना अभ्यास करती हैं। गुरुकुल के सभी खिलाड़ियों को देवी चटर्जी एवीएन व सुचिता चटर्जी के द्वारा ट्रेनिंग दिया गया है। वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का अयोजन 27 अगस्त से 2 सितंबर तक तुर्की के इस्तांबुल में किया जा रहा है।
इस चैंपियनशिप में विश्व के लगभाग 30 देश से 300 खिलाड़ी भाग लिए हैं। चैंपियनशिप में प्रमुख रूप से पोलैंड, रूस, फ्रांस, जापान, चेक गणतंत्र, ईरान, इराक, भारत, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान देश के खिलाड़ी शामिल हुए हैं।