JAMTARA, BHARATTV.NEWS: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के पालाजोरी पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का परिणाम आने से पालाजोरी गांव में दो दो वार्ड सदस्यों ने अपनी जीत पर वन भोज का आयोजन किया। जिसमें पंचायत के कुछ ग्रामीणों के साथ अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया।

वार्ड सदस्य दामोदर राय और बादल राय ने वोटरों को धन्यवाद देते हुए कृत्यज्ञता प्रकट की और जनता का एहसान माना
वार्ड सदस्य द्वय ने कहा कि वार्ड पर जो भी जरूरी कार्य होगा उसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
इस वन भोज में क्ई ग्रामीण शामिल थे। सबने मिलकर वन भोज का आंनद उठाया।
कहा तो यही जाता है कि लायबनी गांव में स्थित कुसुमतला देवस्थान में मनौती मांगने से उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसा माना जाता है।उसी प्रकार जनता से भी जो वादा या मनौती किया जाता है तो जनता उसे जरूर आशीर्वाद देती है। लेकिन क्या जनता से किए गए वादों को ये जनता के प्रतिनिधि कर पायेंगे? भेड़े की बलि देकर देवता तो प्रसन्न हो जायेंगे। लेकिन बलि का प्रसाद खाकर क्या जनता खुश हो जायेंगी?
यह तो समय बताएगा। केवल आशा और धैर्य रखना है।














