BHARATTV.NEWS,JAMTARA: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आज दिनांक ६ फरवरी दिन सोमवार समय 11 बजे एसबीआई और एलआईसी के सामने प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी जामतारा जिले के कोंग्रेस जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने दी है। उन्होंने कहा की जिस तरह आम आदमी के निवेश किए हुए पैसे को अडानी ग्रुप को दिया गया है। देश को कंगाल बनाने का कार्य किया गया है। उसी के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। जामताड़ा जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सदस्य, नेतागण, सभी प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड के पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारी से अनुरोध है कृपया इस कार्यक्रम में ले कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।














